हल्द्वानी..शराब की दुकानों पर आबकारी की छापेमारी, दो मौतों के बाद अलर्ट पर विभाग !

खटीमा में संदिग्ध शराब पीने से हुई दो मौतों के बाद नैनीताल जिला प्रशासन और आबकारी विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है।

हल्द्वानी..शराब की दुकानों पर आबकारी की छापेमारी, दो मौतों के बाद अलर्ट पर विभाग !
JJN News Adverties

खटीमा में संदिग्ध शराब पीने से हुई दो मौतों के बाद नैनीताल जिला प्रशासन (Nainital District Administration) और आबकारी विभाग (Excise Department) पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल (DM Lalit Mohan Raiyal) के निर्देशानुसार शुक्रवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आबकारी विभाग द्वारा प्रवर्तन और गुणवत्ता नियंत्रण अभियान के तहत शराब की दुकानों पर छापेमारी की गई |

अभियान के दौरान हल्द्वानी समेत जिले के अन्य क्षेत्रों में संचालित मदिरा दुकानों और FL-2 यानि बार लाइसेंस (Bar license) का निरीक्षण किया गया। टीम ने विभिन्न ब्रांड की मदिरा की उपलब्धता, भंडारण व्यवस्था, स्टॉक रजिस्टर, बिक्री प्रक्रिया और वैधता की गहन जांच की। उपभोक्ताओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आबकारी विभाग ने विभिन्न मदिरा ब्रांड्स के नमूने विधिवत सील कर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे। पूरी कार्यवाही आबकारी अधिनियम और विभागीय दिशा-निर्देशों के तहत शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न की गई आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध, मिलावटी और संदिग्ध मदिरा बेचने पर कठोर कारवाई की जाएगी और आगे भी इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे।

JJN News Adverties
JJN News Adverties