हल्द्वानी… UCC के बाद भी पत्नी को दिया तीन तलाक और फिर ?

हल्द्वानी में UCC के बावजूद एक महिला को कथित गैरकानूनी तलाक का सामना करना पड़ा। पीड़िता ने पति पर मारपीट, धमकी और बदनाम करने के आरोप लगाए हैं।

हल्द्वानी… UCC के बाद भी पत्नी को दिया तीन तलाक और फिर ?
JJN News Adverties

HALDWANI NEWS-: हल्द्वानी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है… जहां उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता यानी UCC लागू होने के बाद भी एक महिला को कथित तौर पर गैर-कानूनी तरीके से तलाक देने का मामला प्रकाश में आया है। बता दे पीड़िता ने अपने पति पर मारपीट, उत्पीड़न, जान से मारने की धमकी और सोशल मीडिया पर अश्लील पोस्ट कर बदनाम करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।
 

दरअसल मामला हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र की नई बस्ती ताज मस्जिद इलाके का है। पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी शादी 8 साल पहले कालाढूंगी निवासी मुस्तजर फारूकी से हुई थी. 

बता दे महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति का व्यवहार अमानवीय रहा और वो लगातार गाली-गलौच करता था, मारपीट करता था और शराब के नशे में उसके साथ हिंसा करता था। इस संबंध में पहले भी विभिन्न थानों में प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है। लेकिन इसमें सबसे गंभीर आरोप ये है कि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू होने के बाद भी आरोपी पति ने कई बार गैर-कानूनी तरीके से तलाक दिया।

इतना ही नहीं, महिला का आरोप है कि आरोपी इंटरनेट मीडिया पर अभद्र और अश्लील पोस्ट डालकर उसे और उसके परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है, जिससे वो डिप्रेशन में चली गई है। इसी के साथ ही पीड़िता ने बताया कि वो पहले प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, कुमाऊं कमिश्नर और महिला आयोग की अध्यक्ष से भी शिकायत कर चुकी है। वही इस मामले में बनभूलपुरा थानाध्यक्ष डीएस फर्त्याल ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर 11 फरवरी को पति के खिलाफ बनभूलपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस इस पुरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties