हल्द्वानी: 28 फरवरी 2026 को नारायण सिंह धामी ने काठगोदाम थाने में तहरीर दी कि किचंबल पुल पर अज्ञात हमलावरों ने उनके पुत्र पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
हल्द्वानी: दिनांक 28 फरवरी 2026 को नारायण सिंह धामी, निवासी आवास विकास कालोनी, हल्द्वानी ने काठगोदाम थाने में तहरीर दी कि किचंबल पुल पर अज्ञात हमलावरों ने उनके पुत्र के गले पर धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल ने मनोज कुमार कत्याल (एसपी हल्द्वानी) एवं अमित कुमार (सीओ हल्द्वानी) के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष काठगोदाम, विमल कुमार मिश्रा द्वारा विशेष टीम का गठन किया।
पुलिस टीम ने त्वरित साक्ष्य जुटाए और मुखबिर की सूचना पर दबिश देते हुए कुछ ही घंटों में घटना में शामिल तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। साथ ही घटना में प्रयुक्त हथियार (कांच की बोतल) भी बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की जानकारी इस प्रकार है:
भाष्कर गंगोला, उम्र 31 वर्ष, पुत्र स्व. शेर सिंह गंगोला, निवासी कुमायूँ कालोनी, दमुवाढूँगा
विजय सिंह मेहरा, उम्र 32 वर्ष, पुत्र प्रेम सिंह मेहरा, निवासी शर्मा बागनाथ कालोनी, काठगोदाम
गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस ने कहा कि नैनीताल पुलिस अपराधियों के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर लगातार कार्य कर रही है और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है।