मुखानी से एक नाबालिक लड़की पिछले चार दिनों से गायब है | लड़की के माता-पिता लड़की की बरामदगी को लेकर लगातार थाने के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन लोकेशन मिलने के बावजूद पुलिस लड़की को बरामद नहीं कर पाई है
मुखानी (Mukhani) थाने में पनियाली निवासी एक नाबालिक लड़की पिछले चार दिनों से गायब है | लड़की के माता-पिता लड़की की बरामदगी को लेकर गांव वालों के साथ लगातार थाने के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन लोकेशन मिलने के बावजूद भी पुलिस लड़की को बरामद नहीं कर पाई है जिससे परिजनों में काफी रोष है। इसको लेकर लोगों ने थाना मुखानी का घेराव करते हुए प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए तो वही परिजनों का आरोप है की लोकेशन मिलने के बावजूद भी पुलिस लड़की तक नहीं पहुंच पा रही है , हमें लगता है कि हमारी लड़की को गुमराह करके यहां से ले जाया गया है |
मौके पर पहुंचे सीओ सिटी नितिन लोहानी (CO City Nitin Lohani) ने हालात को संभालते हुए परिजनों से बात की और 48 घंटे का समय मांगते हुए लड़की की सकुशल बरामदगी का भरोसा दिलाया | वहीं पिता का साफ तौर पर कहना है कि अगर 48 घंटे के अंदर भी मेरी बेटी नहीं मिली तो मैं थाने में आत्मदाह कर लूंगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की रहेगी।