हल्द्वानी हत्याकांड: घर में गूंजा चीखों का सन्नाटा, भाई बना भाई का कातिल !

हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर रात पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपने ही छोटे भाई की बेरहमी से स्टील के लोटे से मुंह और सिर पर वार कर पीट-पीटकर हत्या कर दी।

हल्द्वानी हत्याकांड: घर में गूंजा चीखों का सन्नाटा, भाई बना भाई का कातिल !
JJN News Adverties

HALDWANI NEWS-: हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने भाई-भाई के रिश्ते को शर्मसार कर दिया। बता दे पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपने ही छोटे भाई की बेरहमी से स्टील के लोटे से मुंह और सिर पर वार कर पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है।
 
पुलिस के अनुसार, राम मंदिर बगीचा बरेली रोड निवासी संदीप जायसवाल मंगलवार रात करीब 11 बजे घर पहुंचा। आरोप है कि घर आते ही उसने अपने छोटे भाई 42 वर्षीय सोनू जायसवाल के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। संदीप ने पास में पड़ा स्टील का लौटा उठाकर सोनू के सिर और चेहरे पर कई बार वार किए और उसे तखत पर पटक-पटक कर बेरहमी से पीटा।
 
तो वही घटना के दौरान घर में मौजूद परिजनों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने सभी को जान से मारने की धमकी देते हुए कमरे में बंद कर दिया। परिजनों का आरोप है कि संदीप लगातार सोनू को पीटता रहा, जिससे वो मौके पर ही बेहोश हो गया। कुछ देर बाद सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी पीछे के रास्ते से फरार हो चुका था। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सोनू जायसवाल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बहराल मृतक के भतीजे अंकित जायसवाल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी संदीप जायसवाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। परिजनों का कहना है कि आरोपी का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है, जिससे परिवार पहले से ही भयभीत था।
 
तो वही इस सम्बन्ध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता ने बताया कि छोटे भाई की हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन के पास से 32 बोर के तमंचे के साथ पकड़ लिया। आरोपी फिलहाल हिरासत में है और उसे गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties