इंटरार्क मज़दूर संगठन सिडकुल पंतनगर और किच्छा की यूनियनों द्वारा कल 30 मार्च को श्रमायुक्त कार्यालय हल्द्वानी में महिलाओ और बच्चो के संग मिलकर एक दिवसीय मज़दूर सत्याग्रह कार्यक्रम करेंगे
Haldwani letest news : हल्द्वानी में आज इंटरार्क मजदूर संगठन सिडकुल(sidcul) पंतनगर और किच्छा की यूनियनों द्वारा हल्द्वानी(haldwani) के एक निजी होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गयी। इंटरार्क मजदूर संगठन सिडकुल पंतनगर के अध्यक्ष दलजीत सिंह ने कहा की इंटरार्क कंपनी प्रबंधन द्वारा नैनीताल हाईकोर्ट(nainital high court) के आदेशों की अवमानना करते हुए कंपनी में तालाबंदी कर दी है। जिससे कंपनी में कार्यरत 500 परमानेंट कर्मचारियों समेत 1000 मज़दूरों के सामने रोज़ी रोटी का संकट पैदा हो गया है। वही कंपनी के द्वारा लगातार कर्मचारियों और मज़दूरो की मांगो को लगातार अनदेखा किया जा रहा है।
इसी को देखते हुए इंटरार्क मज़दूर संगठन सिडकुल पंतनगर और किच्छा की यूनियनों द्वारा कल 30 मार्च को श्रमायुक्त कार्यालय हल्द्वानी में महिलाओ और बच्चो के संग मिलकर एक दिवसीय मज़दूर सत्याग्रह कार्यक्रम करेंगे। उन्होंने बताया की कंपनी प्रबंधन ने कंपनी में तालाबंदी करने के साथ ही कंपनी की मशीनों को बाहर शिफ्ट कर दिया गया है। जो की नैनीताल हाईकोर्ट के आदेशों की अवमानना है। साथ ही कंपनी को जल्द से जल्द तालाबंदी खोलनी चाहिए जिससे कर्मचारियों और मज़दूरों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।