Haldwani News: जिला बदर आरोपी को काठगोदाम पुलिस ने यहाँ से किया गिरफ्तार !

वार्ड 37 चौफुला काठगोदाम निवासी हृदयेश कुमार पर कई अपराधिक केस दर्ज हैं। जिसके वजह से 25 जुलाई को हृदयेश कुमार को गुंडा घोषित करते हुए जिलाबदर कर दिया था साथ ही उसे जिले की सीमा के बाहर छोड़ दिया था।

Haldwani News: जिला बदर आरोपी को काठगोदाम पुलिस ने यहाँ से किया गिरफ्तार !
JJN News Adverties

Latest Haldwani News: दीपावली(deepawali) मनाने घर आये जिलाबदर आरोपी को काठगोदाम पुलिस(kathgodam police) ने दीपावली से एक दिन पहले ही गिरफ्तार(arrest) कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वार्ड 37 चौफुला काठगोदाम निवासी हृदयेश कुमार पर कई अपराधिक केस दर्ज हैं। जिसके वजह से 25 जुलाई को हृदयेश कुमार को गुंडा घोषित करते हुए जिलाबदर कर दिया था साथ ही उसे जिले की सीमा के बाहर छोड़ दिया था।

 

लेकिन जब दमुवाढूंगा चौकी प्रभारी त्रिभुवन जोशी, कांस्टेबल वीरेंद्र नाथ के साथ गश्त पर निकले थे। तभी चौफुला चौराहे पर उन्होंने जिलाबदर आरोपी हृदयेश को देखा और वहीं पुलिस को देखते ही हृदयेश भाग निकला। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करते हुए उसको दबोच लिया। बता दें कि दमुवाढूंगा(damuadhunga) में रहने वाले मनोज गोस्वामी का हृदयेश से विवाद हो गया था। जिसके बाद मनोज ने हृदयेश के खिलाफ केस दर्ज कराया और उसके पुराने मामलों की जानकारी भी आलाधिकारियों को दी। जिस पर हृदयेश कुमार को जिलाबदर किया गया था।

JJN News Adverties
JJN News Adverties