उत्तराखंड के नैनीताल जिले की मशहूर लोक गायिका के पति पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
उत्तराखंड के नैनीताल जिले की मशहूर लोक गायिका के पति पर एक महिला ने दुष्कर्म (Rape) का आरोप लगाया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज (case filed) कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
नैनीताल जिले के हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 40 वर्षीय महिला ने कोर्ट में जानकारी देते हुए बताया कि उसकी आरोपी इवेंट मैनेजर से बातचीत थी। आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर कुछ समय पहले आवास विकास स्थित अपने किराए के कमरे में ले जाकर उससे शारीरिक संबंध (Physical relationship) बनाए और बाद में आरोपी शादी से मुकर गया। आरोपी ने महिला से फोन पर भी बातचीत बंद कर दी। महिला का कहना है कि उसने पुलिस में शिकायत भी की लेकिन आरोपी पर किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही (Proceeding) नहीं की गई जिसके तहत उसने कोर्ट की शरण ली है। बीते शनिवार की रात को आरोपी के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।