लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस नेताओं ने अपनी दावेदारी शुरू कर दी है जिसके चलते आज नैनीताल और उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता
लोकसभा चुनाव 2024(lok sabha election 2024) के लिए कांग्रेस(Congress) नेताओं ने अपनी दावेदारी शुरू कर दी है जिसके चलते आज नैनीताल और उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र(Udham Singh Nagar parliamentary constituency) से लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ गणेश उपाध्याय(Dr Ganesh Upadhyay) ने प्रेस वार्ता करते हुए अपनी दावेदारी पेश की। इस दौरान उनके समर्थन में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल(Harish Chandra Durgapal) सहित नैनीताल, उधम सिंह नगर के कई दिग्गज कांग्रेसी दिखाई दिए। बता दे जहां हल्द्वानी में आयोजित प्रेस वार्ता में डॉक्टर गणेश उपाध्याय ने कहा कि वो 40 साल से कांग्रेस में जुड़े हैं और विभिन्न सामाजिक दायित्व का निर्वहन कर पार्टी संगठन के लिए लगातार कार्य करते रहे और किसानों के लिए उन्होंने सड़क से लेकर हाईकोर्ट(High Court) तक कई लड़ाइयां लड़ी हैं साथ ही राज्य आंदोलन(state movement) में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है । ऐसे में अब उन्होंने इस बार लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पार्टी में लोकसभा सांसद(Lok Sabha MP) के लिए दावेदारी पेश की है और अपने पार्टी आला कमान को भी अवगत कराया है साथ ही इस दौरान उन्होंने अपना दम भरते हुए कहा की अगर उन्हें ये अवसर मिला तो वो भाजपा की जन विरोधी नीतियों को जनता के बीच में ले जाकर ये सीट कांग्रेस की झोली में लाकर दिखाएंगे।