कैंची धाम मेले से पहले SP हल्द्वानी की अपील, ट्रैफिक प्लान देखकर ही निकलें घर से

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल ने कहा है कि 15 जून को आयोजित होने वाले कैंची धाम मेले के मद्देनजर विशेष ट्रैफिक प्लान और डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है....

कैंची धाम मेले से पहले SP हल्द्वानी की अपील, ट्रैफिक प्लान देखकर ही निकलें घर से
JJN News Adverties

कैंची धाम मेले को लेकर हल्द्वानी पुलिस ने श्रद्धालुओं और यात्रियों से एक महत्वपूर्ण अपील की है। दरअसल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल ने कहा है कि 15 जून को आयोजित होने वाले कैंची धाम मेले के मद्देनजर विशेष ट्रैफिक प्लान और डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है।

उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि यात्रा पर निकलने से पहले निर्धारित ट्रैफिक प्लान की जानकारी जरूर लें और पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। वही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शटल सेवा की भी व्यवस्था की गई है।

इसके अलावा पुलिस का कहना है कि मेले के दौरान भारी भीड़ और यातायात दबाव को देखते हुए सभी लोगों का सहयोग बेहद जरूरी है। ऐसे में यात्रा के दौरान धैर्य बनाए रखें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, ताकि सभी श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और सुगम हो सके।

JJN News Adverties
JJN News Adverties