नैनीताल में लगातार बारिश और घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित हो गया। माल रोड समेत प्रमुख पर्यटन स्थल सुनसान रहे,
रविवार को नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश और घने कोहरे ने जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया। दरअसल मौसम विभाग का पूर्वानुमान सटीक साबित हुआ और देर रात से शुरू हुई बारिश का सिलसिला दिनभर जारी रहा।आपको बता दे बारिश और घने कोहरे के कारण आम दिनों में पर्यटकों से गुलजार रहने वाला माल रोड समेत शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल सुनसान नजर आए। साथ ही खराब मौसम के चलते लोग घरों में ही रहने को मजबूर दिखे, जबकि कारोबार पर भी इसका असर देखने को मिला।
इतना ही नहीं घना कोहरा इतना ज्यादा है कि कई स्थानों पर दृश्यता बेहद कम हो गई है। वहीं रविवार होने के कारण स्कूल बंद रहे और सरकारी कार्यालयों में भी अवकाश होने से शहर में चहल-पहल लगभग न के बराबर रही।इस में लगातार बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है और लोगों को ठंड का भी एहसास होने लगा है। आपको बता दे मौसम विभाग के अनुसार रविवार और सोमवार को भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।इसमें बारिश के चलते भोरसा पिनरो मोटर मार्ग और पंगोट देचोरी मार्ग पर मलबा आने से यातायात प्रभावित हुआ है। वहीं कई अन्य पहाड़ी मार्गों पर भी पत्थर गिरने की सूचनाएं मिली हैं। साथ ही प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।