रामनगर में मंगलवार सुबह हुई झमाझम बारिश से लोगों को उमस और भीषण गर्मी से राहत मिली। जिसके कारण कई जगह जलभराव हुआ, जबकि किसानों के लिए यह बारिश राहत लेकर आई। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की।
आखिरकार रामनगर में आसमान मेहरबान हो ही गया। बता,दे पिछले कई दिनों से उमस और चिलचिलाती गर्मी से बेहाल लोगों को मंगलवार सुबह मौसम ने बड़ी राहत दे दी। वही सुबह करीब पौने आठ बजे अचानक काले बादल छाए और देखते ही देखते शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने पूरे रामनगर का मौसम बदलकर रख दिया।
बता दे, बारिश इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में सड़कें पानी से भर गईं। वाहन चालकों को धीमी रफ्तार से सफर करना पड़ा, जबकि बाजारों में लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं किसानों के लिए भी ये बारिश किसी राहत से कम नहीं रही। खेतों तक पानी पहुंचने से किसानों के चेहरे खिल उठे। कई जगह बच्चे बारिश में मस्ती करते नजर आए तो लोगों ने भी लंबे समय बाद ठंडी हवाओं का आनंद लिया।
फिलहाल रामनगर और आसपास के इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी है और आसमान घने बादलों से ढका हुआ है। हालांकि लगातार बारिश को देखते हुए लोगों से अपील की गई है कि अनावश्यक यात्रा से बचें और भूस्खलन व जलभराव वाले क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतें। अगर मानसून इसी तरह सक्रिय रहा तो आने वाले दिनों में गर्मी से और भी राहत मिलने की उम्मीद है।