कैंची धाम जाने वालों के लिए बड़ी अपडेट! ट्रैफिक-सुरक्षा का मास्टर प्लान

विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम स्थापना दिवस मेले से पहले नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। ए

कैंची धाम जाने वालों के लिए बड़ी अपडेट! ट्रैफिक-सुरक्षा का मास्टर प्लान
JJN News Adverties

विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम स्थापना दिवस मेले को लेकर नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। दरअसल, हल्द्वानी स्थित पुलिस बहुउद्देशीय भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी, यातायात और सीपीयू अधिकारी मौजूद रहे। वही बैठक में एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र ने मेले की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का विस्तृत खाका प्रस्तुत किया।
 

जहां एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कहा कि कैंची धाम उत्तराखंड की आस्था का प्रमुख केंद्र है और मेले का सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बढ़ती पर्यटकों की संख्या को देखते हुए सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए।


इस बैठक में मेले के दौरान प्रभावी रूट डायवर्जन, पार्किंग व्यवस्था, बैरियर और ट्रैफिक प्लान को जमीनी स्तर पर लागू करने पर जोर दिया गया। भवाली क्षेत्र के प्रमुख चौराहों और डायवर्जन पॉइंट्स पर 24 घंटे पुलिस निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।
 

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शटल सेवा को और बेहतर बनाने, कैंची धाम जाने वाले वाहनों के लिए स्टीकर व्यवस्था लागू करने तथा होटल और होमस्टे का ऑडिट कराने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
 

इसके अलावा होटल बुकिंग के आधार पर ही कुछ वाहनों को आगे जाने की अनुमति देने की योजना पर भी काम किया जा रहा है ताकि अनावश्यक भीड़ और जाम की स्थिति से बचा जा सके।


कुल मिलाकर कैंची धाम मेले को लेकर नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का व्यापक खाका तैयार कर लिया है, ताकि लाखों श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

JJN News Adverties
JJN News Adverties