उत्तराखंड के नैनीताल में होटल कर्मचारी की दबंगई, दिल्ली के पर्यटकों से मारपीट और महिलाओं से अभद्रता का आरोप

नैनीताल में दिल्ली से आए पर्यटकों ने होटल कर्मचारी पर मारपीट और महिलाओं से अभद्रता का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

उत्तराखंड के नैनीताल में होटल कर्मचारी की दबंगई, दिल्ली के पर्यटकों से मारपीट और महिलाओं से अभद्रता का आरोप
JJN News Adverties

पर्यटन नगरी नैनीताल में एक होटल कर्मचारी पर दिल्ली से आए पर्यटकों के साथ मारपीट और महिलाओं से अभद्रता करने का आरोप लगा है। आपको बता दे घटना के बाद पर्यटकों में दहशत का माहौल बन गया।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली निवासी विकल्प शर्मा अपने परिवार के साथ तल्लीताल स्थित एक होटल में ठहरे हुए थे। वहीं आरोप है कि देर रात होटल का एक कर्मचारी नशे की हालत में उनके कमरे के पास पहुंचा और अभद्र व्यवहार करने लगा।

इतना ही नहीं विरोध करने पर कर्मचारी ने कथित तौर पर विकल्प शर्मा के साथ मारपीट की। साथ ही बीच-बचाव करने पहुंचीं उनकी पत्नी के साथ भी धक्का-मुक्की और अभद्रता किए जाने का आरोप है।

जहाँ घटना के बाद पर्यटकों ने पुलिस को सूचना दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया।

जानकारी के मुताबिक शिकायत के आधार पर आरोपी गोविंद सिंह अधिकारी को हिरासत में लिया गया है, साथ ही मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

JJN News Adverties