वन है तो जीवन है... ओखलकांडा से हरियाली का बड़ा संदेश

नैनीताल : छात्रों, ग्रामीणों और वन विभाग ने मिलकर सिर्फ पौधे ही नहीं लगाए, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया.. 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत...

वन है तो जीवन है... ओखलकांडा से हरियाली का बड़ा संदेश
JJN News Adverties

नैनीताल के दूरस्थ ओखलकांडा से एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है... जहां छात्रों, ग्रामीणों और वन विभाग ने मिलकर सिर्फ पौधे ही नहीं लगाए, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया। दरअसल, 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत सैकड़ों लोगों ने हरियाली बढ़ाने और जंगलों को बचाने का संदेश दिया।

इस दौरान विद्यालय परिसर में तेजपात, हरड़, बहेड़ा, आंवला, घिंगारु और किलमौड़ा जैसे औषधीय एवं पर्यावरण के लिए उपयोगी पौधे लगाए गए

वही वन दरोगा चंद्रशेखर जोशी ने छात्रों को वृक्षों के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी देखभाल करना भी हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने जंगलों को आग से बचाने की अपील करते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति वनाग्नि फैलाने वालों की सूचना देता है तो उसे वन विभाग की ओर से सम्मानित भी किया जाएगा। इस अवसर पर स्कूल के सभी शिक्षकों व वन विभाग के अनिल  कुमार, कमल कुलौरा, शिवनारायण सिह व अनिल फुलारा समेत दर्जनों ग्रामीण  लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक वृक्षारोपण का संकल्प लिया।

JJN News Adverties