CM धामी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश की मातृशक्ति को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड की महिलाएं परिश्रम, त्याग और समर्पण की प्रतीक हैं और राज्य के विकास में उनकी अहम भूमिका रही है।
UTTARAKHAND NWWS-: पुष्कर सिंह धामी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश की मातृशक्ति को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की महिलाएं हमेशा से परिश्रम, त्याग और समर्पण की प्रतीक रही हैं और राज्य के विकास व सामाजिक संरचना को मजबूत बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। राज्य निर्माण आंदोलन से लेकर प्रदेश के विकास तक महिलाओं का योगदान अहम रहा है।
सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड में लगभग 68 हजार स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से करीब 5 लाख महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त किया जा रहा है। साथ ही लखपति दीदी योजना के तहत अब तक 2 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ मिला है।
उन्होंने बताया कि राज्य में महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत और सहकारी समितियों में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। इसके अलावा समान नागरिक संहिता (UCC) को भी महिलाओं के सम्मान और अधिकारों से जुड़ा महत्वपूर्ण कानून बताया।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सभी महिलाओं के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि मातृशक्ति के सहयोग से उत्तराखंड विकास और प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा।