नैनीताल में हुए कराटे चैंपियनशिप में 147 बच्चो ने लहराया परचम , प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी 8 से 10 मई तक देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे
नैनीताल जिले में आज कराटे प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, जहां 147 बच्चों ने डिस्ट्रिक्ट कराटे चैंपियनशिप में हिस्सा लिया। वही कराटे एसोसिएशन ऑफ नैनीताल द्वारा आयोजित इस चैंपियनशिप में धानाचूली, लग्नेश्वर, भीमताल, कालाढूंगी, हल्द्वानी, सुंदरखान, पीएम कसियालेख और मुक्तेश्वर समेत कई क्षेत्रों के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया ,साथ ही प्रतियोगिता में बच्चों ने अपने हुनर और अनुशासन का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसी क्रम में टेक्निकल डायरेक्टर वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी 8 से 10 मई तक देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे
इस दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला जिले में इस तरह के आयोजनों से जहां बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है, वहीं उन्हें आगे बढ़ने की नई प्रेरणा भी मिलती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विजन वह खेल मंत्री रेखा आर्य द्वारा कह गए शब्दों को खेलेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया को साकार करते हुए बच्चे नजर आ रहे हैं