काठगोदाम-नैनीताल हाइवे अब बनेगा 2 लेन,हरे पेड़ों पर अब चलेगी आरी 

काठगोदाम-नैनीताल हाईवे का चौड़ीकरण होना है और इसके लिए 7236 पेड़ को काटा जाएगा। काठगोदाम नैनीताल हाईवे अब टू लेन बनने जा रहा है।

काठगोदाम-नैनीताल हाइवे अब बनेगा 2 लेन,हरे पेड़ों पर अब चलेगी आरी 
JJN News Adverties

काठगोदाम-नैनीताल हाईवे (Kathgodam Nainital Highway) का चौड़ीकरण होना है और इसके लिए 7236 पेड़ को काटा जाएगा। काठगोदाम नैनीताल हाईवे अब टू लेन बनने जा रहा है। हाईवे को 12 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। साथ ही सड़क की जद में आ रही बिजली और पानी की लाइनों को हटाने में आने वाले खर्च का प्रस्ताव तैयार करने के लिए उर्जा निगम (Energy Corporation) और जल संस्थान (Jal sansthan) को भी पत्र लिखा है।

सड़क की चौड़ाई कम होने से पर्यटन सीजन में यहां अक्सर जाम की समस्या रहती है। जिसके चलते मई और जून में तो कई किलोमीटर का जाम आम बात होती है। इसे देखते हुए NHI ने काठगोदाम से नैनीताल तक सड़क को 12 मीटर तक चौड़ा कर टू लेन बनाने का प्रस्ताव तैयार किया था। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद जयपुर की कंपनी को सर्वे का काम दिया गया। वहीं सड़क के चौड़ीकरण के लिए बांज, सुरई, मोरपंखी, पांगर, देवदार, कुकाट और काफल के पेड़ों को काटा जाएगा। पर्यावरण में सहायक इन प्रजाति के पेड़ों को आकार लेने में 20 से 25 साल का समय लग जाता है साथ ही नैनीताल आने वाले पर्यटकों को इन प्रजातियों से बना जंगल आकर्षित भी करता रहा है। 

JJN News Adverties
JJN News Adverties