नैनीताल में बड़ा निरीक्षण: धीमी कार्यप्रणाली पर आयुक्त नाराज़!!

नैनीताल में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने जिलाधिकारी कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया।

 नैनीताल में बड़ा निरीक्षण: धीमी कार्यप्रणाली पर आयुक्त नाराज़!!
JJN News Adverties

सरोवर नगरी नैनीताल से एक अहम प्रशासनिक अपडेट सामने आई है, जहां कुमाऊं मंडल के आयुक्त दीपक रावत ने जिलाधिकारी कार्यालय का सालाना निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय, अपर जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय समेत विभिन्न महत्वपूर्ण अनुभागों का गहन जायजा लिया।

इस दौरान कई मामलों में लंबित वादों के निस्तारण की धीमी प्रगति पर आयुक्त ने नाराजगी जताई और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों का निपटारा आगामी दो महीनों के भीतर सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि तय समय सीमा में कार्य पूरा नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा जाएगा।

तो वहीं, खाद्य सुरक्षा अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर भी आयुक्त ने सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए, ताकि आम जनता को सुरक्षित और मानक खाद्य सामग्री मिल सके। इसके अलावा राजस्व अभिलेखों में पारदर्शिता और समयबद्ध कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। कुल मिलाकर, यह निरीक्षण प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक मजबूत, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

JJN News Adverties