लालकुआँ..मानसून से पहले प्रशासन की तैयारी, उपजिलाधिकारी ने किया श्रीलंका टापू का दौरा !!

उप जिलाधिकारी रेखा कोहली ने मंगलवार को लालकुआं तहसील के अंतर्गत दूरस्थ क्षेत्र श्रीलंका टापू का दौरा किया

लालकुआँ..मानसून से पहले प्रशासन की तैयारी, उपजिलाधिकारी ने किया श्रीलंका टापू का दौरा !!
JJN News Adverties

उप जिलाधिकारी रेखा कोहली (Deputy District Magistrate Rekha Kohli) ने मंगलवार को लालकुआं तहसील के अंतर्गत दूरस्थ क्षेत्र श्रीलंका टापू (Sri lanka island) का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वन, सिंचाई, लोक निर्माण, स्वास्थ्य,पशु चिकित्सा,जल संस्थान, खाद्य आपूर्ति, बाल विकास और राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर क्षेत्र की तैयारियों का जायजा लिया। 

बता दें मानसून से पहले किए गए इस निरीक्षण में खाद्य आपूर्ति विभाग (Food Supply Department) ने बताया कि अगस्त तक का राशन पहले ही वितरित कर दिया गया है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने तीन महीने की आवश्यक जीवन रक्षक दवाएं उपलब्ध करा दी हैं। उप जिलाधिकारी के साथ गए अधिकारियों ने चिकित्सा शिविर भी लगाया, जिसमें डॉ. लव पांडे की देख-रेख में 57 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया गया। वहीं इस दौरान स्थानीय लोगों ने प्रशासन के सामने कई मांगें भी रखीं, जिनमें श्रीलंका टापू में बिजली आपूर्ति, गौला नदी के किनारों पर भूस्खलन रोकने के लिए तटबंध निर्माण और डोराडाम तक क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत की मांग प्रमुख रही। इन मांगों पर कार्रवाई करते हुए उपजिलाधिकारी ने वन क्षेत्राधिकारी (Forest Officer) को तटबंध निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश जारी कर दिए हैं

JJN News Adverties
JJN News Adverties