Latest Haldwani News: हल्द्वानी की फलक ने प्रदेश का नाम किया रोशन, MBBS की परीक्षा में किया टॉप 

हल्द्वानी(haldwani) की फलक ज़मा(falak zama) ने mbbs की परीक्षा में टॉप कर देश में अपना नाम बना लिया है। साथ ही अपने माता-पिता का भी सिर गर्व से ऊँचा कर दिया है। 

Latest Haldwani News: हल्द्वानी की फलक ने प्रदेश का नाम किया रोशन, MBBS की परीक्षा में किया टॉप 
JJN News Adverties

आज पूरे देश में लड़कियां अपने दम पर अपना नाम बना रही है। किसी भी क्षेत्र में लड़किया पीछे नहीं रही है। उत्तराखंड(uttarakhand) से भी कई ऐसी लड़किया उभर कर आई है जिन्होंने अपने क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की है और उत्तराखंड का नाम पूरे देश में रोशन किया है। 
आज उत्तराखंड से ऐसी ही एक छात्रा जिसका नाम फलक ज़मा है उसने पूरे देश में प्रदेश का नाम रोशन किया है। हल्द्वानी(haldwani) की फलक ज़मा(falak zama) ने mbbs की परीक्षा में टॉप कर देश में अपना नाम बना लिया है। साथ ही अपने माता-पिता का भी सिर गर्व से ऊँचा कर दिया है। 
हल्द्वानी की 2017 बैच की MBBS अंतिम वर्ष की छात्रा फलक जमा ने पूरे प्रदेश में टॉप किया है।

फलक ने 2017 में अपनी 12वी पास की थी जिसमें उसने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किये थे जो ये दर्शाता है कि फलक पहले से ही पढ़ाई में काफी अच्छी थी। 12वी करने के बाद  2017 में ही फलक ने एम.बी.बी.एस में एडमिशन ले लिया और कॉलेज में भी हमेशा से टोपर ही रही थी और अब अपनी पढ़ाई के अंतिम साल में फलक ने 669 अंको के साथ पूरे प्रदेश में टॉप किया है। 
फलक के पिता खुद हल्द्वानी राजकीय मेडिकल कॉलेज(government medical college) में सीनियर technician के पद पर है। और फलक की माँ एक ग्रहणी है। 

mbbs का रिजल्ट आने के बाद फलक कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी(dr.arun joshi) से मिलने पहुंची और उन्हें ये खुशखबरी सुनाई। 
फलक की इस उपलब्धि से हर कोई काफी खुश है और तमाम लोग फलक और उसके परिवार वालों को बधाइयाँ दे रहे है। 

 

JJN News Adverties
JJN News Adverties