काठगोदाम रेलवे स्टेशन (kathgodam railway station) से आज पश्चिम बंगाल (west bengal) को जोड़ने वाली काठगोदाम-ठाकुरनगर विशेष ट्रेन(special train) सुबह 10 बजे ठाकुरनगर को रवाना हुई।
काठगोदाम रेलवे स्टेशन (kathgodam railway station) से आज पश्चिम बंगाल (west bengal) को जोड़ने वाली काठगोदाम-ठाकुरनगर विशेष ट्रेन(special train) सुबह 10 बजे ठाकुरनगर को रवाना हुई। यह ट्रेन काठगोदाम रेलवे स्टेशन से सुबह 10 बजे चलकर हल्द्वानी(haldwani), बरेली, लखनऊ(lucknow), गोरखपुर(gorakhpur), छपरा, बरौनी, कटिहार, दानाकुनी,कोलकाता(kolkata) से होते हुए 28 मार्च को शाम 7.30 बजे ठाकुरनगर पहुंचेगी।
रेलवे अधिकारियो ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन को चलाया गया है। उन्होंने बताया कि ट्रेन ठाकुरनगर से 30 मार्च को दोपहर 12.30 बजे काठगोदाम के लिए वापस रवाना होगी। वही इस ट्रेन में एसएलआरडी (गार्ड) के दो, साधारण द्वितीय श्रेणी के पांच तथा शयनयान श्रेणी के आठ कोचों सहित कुल 15 कोच लगाये गए है। बताया गया है कि फिलहाल काठगोदाम-ठाकुरनगर स्पेशल ट्रेन का एक ही फेरा चलाया जा रहा है। अगर यात्रियों की संख्या बढ़ती है तो फिर ट्रेन का संचालन और भी बढ़ाया जा सकता है।