Latest Nainital News: अब कड़कड़ाती ठंड से बचाव के लिए जगह-जगह जलेंगे अलाव, जिलाधिकारी ने जारी किया बजट 

nainital केdm dhiraj singh garbyal ने जनपद में सर्दियों के मौसम के दौरान निराश्रित और असहाय लोगो को ठण्ड के प्रकोप से बचाने के लिए राज्य आपदा मोचन निधि से 5 लाख रूपये की धनराशि आवंटित की है।

Latest Nainital News: अब कड़कड़ाती ठंड से बचाव के लिए जगह-जगह जलेंगे अलाव, जिलाधिकारी ने जारी किया बजट 
JJN News Adverties

Nainital News: नैनीताल(nainital) के जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल(dm dhiraj singh garbyal) ने जनपद में सर्दियों के मौसम के दौरान निराश्रित और असहाय लोगो को ठण्ड के प्रकोप से बचाने के लिए राज्य आपदा मोचन निधि(State Disaster Response Fund) से 5 लाख रूपये की धनराशि आवंटित की है। डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने जनपद के सभी उपजिलाधिकारियों के साथ ही समस्त तहसीलदारों को निर्देश दिये है कि निराश्रितों को सम्भावित शीतलहर के प्रकोप से बचाने के लिए अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करें। 

उन्होंने कहा है कि अलाव(bonfire) जलाने का चयन ऐसे स्थानों पर किया जाए जहा ज्यादा से ज्यादा निर्धन और असहाय जनता रूकती हो। इनमे धर्मशालाए, रेनबसेरा, मुसाफिरखाना, पड़ाव सराय, चौराहा, रेल और बस स्टेशन पर अलाव की व्यवस्था के साथ ही निःशुल्क कम्बल बाटने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाये। 

अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी ने बताया कि जनपद के सभी 9 तहसीलों को 5 लाख रूपये की धनराशि खर्च किये जाने की अनुमति जिलाधिकारी द्वारा प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि नैनीताल तहसील को 80 हजार रूपये, haldwani को 90 हजार, ramnagar को 65 हजार, dhari को 32 हजार 500, खनस्यूॅ को 32 हजार 500, lalkuan को 50 हजार, kaladhungi में 50 हजार, कोश्याकुटौली को 50 हजार और बेतालघाट तहसील को 50 हजार रूपये की धनराशि की अनुमति प्रदान की गई है जिनसे सभी व्यवस्था की जानी है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties