Uttarakhand News: नैनीताल(nainital) में तब सनसनी फैल गई जब नैनी झील(naini lake) से अज्ञात महिला का शव मिला।
Uttarakhand News: नैनीताल(nainital) में तब सनसनी फैल गई जब नैनी झील(naini lake) से अज्ञात महिला का शव मिला। ये शव राहगीरों को नज़र आया था। मौके पर मौजूद राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी देते हुए आपको बता दे कि शुक्रवार की दोपहर को नैनी झील से एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। शव मिलने से पूरे शहर में हड़कंप मच गया है। बता दे कि मौके पर मौजूद लोगो ने जब महिला को देखा तो तुंरत इसकी सूचना 112 के माध्यम से पुलिस(nainital police) को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को बरामद कर लिया है। अज्ञात महिला के बारे में कोई भी जानकारी अभी नहीं मिल पा रही है पुलिस ने तुरंत शव को अपने कब्जे में लेकर मल्लीताल(mallital), बीडी पांडे अस्पताल(bd pandey hospital) भिजवा दिया है। पुलिस के द्वारा महिला की प्रोफाइल फोटो हर जगह भेजी जा रही है।जिस से जल्द ही महिला का पता चल पाए।
एक बार फिर बता दे कि घटना शुक्रवार दोपहर की है। नैनी झील में महिला का शव मिला है। इससे पहले भी कई ऐसे मामसे सामने आ चुके है जहा झील में कई लोगो के शव बरामद हुए है। वही ये मामला आत्महत्या का है। या जानबूझकर उस घटना को अंजाम दिया गया है । इसका पता अभी नही चल पाया है। पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुची और अब इस मामले की छानबीन में जुटी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।