टैक्सी चालकों की तरफ से ये आरोप लगाया गया है कि पर्यटकों ने उनसे लड़की सप्लाय करने की मांग की। जिसमे बात पहले गली-गलौच तक आई और फिर विवाद बढ़ने के साथ ही विवाद मारपीट में तब्दील हो गया।
Nainital News: उत्तराखंड(uttarakhand) के नैनीताल(nainital) में बीती रात टैक्सी(taxi) चालकों और पर्यटकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। टैक्सी चालकों की तरफ से ये आरोप लगाया गया है कि पर्यटकों(tourist) ने उनसे लड़की सप्लाय करने की मांग की। इस बात को लेकर विवाद शुरू हुआ जिसमे बात पहले गली-गलौच तक आई और फिर विवाद बढ़ने के साथ ही विवाद मारपीट में तब्दील हो गया।
जानकारी के अनुसार मल्लीताल(mallital) की पुलिस चौकी के सामने रात में लगभग 9:00 बजे 10 से 12 टैक्सी चालक(taxi driver) तीन पर्यटकों से उलझ गए। टैक्सी चालकों का आरोप था कि पर्यटकों ने उनसे लड़की सप्लाई की डिमांड की। टैक्सी चालकों ने इस असंवैधानिक डिमांड से गुस्सा होकर पर्यटकों की धुनाई कर दी।
टैक्सी चालक पंत पार्क(pant park) में पर्यटकों के पीछे दौड़ते हुए गए और उन्हें दौड़ा दौड़ाकर पीटने लगे। उनकी इस हरकत का एक वीडियो भी बनाया गया जो कि अब जोरों से वायरल किया जा रहा है। हैरानी की बात ये है कि नैनीताल पुलिस के मुंह के आगे ये सब होने के बावजूद वो असहाय खड़ी होकर सबकुछ देखती रही।