नैनीताल में ‘गुलदार का डर’चरम पर, CM सख्त, लेकिन खतरा बरकरार

नैनीताल में गुलदार और बाघ की बढ़ती गतिविधियों से दहशत। 10 दिन में दो की मौत, वन विभाग अलर्ट। CM धामी ने सुरक्षा के निर्देश दिए, सियासत भी तेज।

नैनीताल में ‘गुलदार का डर’चरम पर, CM सख्त, लेकिन खतरा बरकरार
JJN News Adverties

नैनीताल जिले में मानव और वन्यजीवों के बीच बढ़ता संघर्ष अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। आपको बतादे की पिछले 10 दिनों के भीतर दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की जान जा चुकी है, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वही जानकारी के मुताबिक, जिले के रानीबाग और गोरापड़ाव जैसे इलाकों में लगातार गुलदार की मूवमेंट देखी जा रही है। साथ ही वन विभाग की टीम ने एक बाघ और दो गुलदारों को ट्रैंक्विलाइज़ भी किया है, लेकिन इसके बावजूद खतरा कम होता नजर नहीं आ रहा। इस मुद्दे पर सियासत भी तेज हो गई है। ऐसे में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ठोस योजना बनाने की मांग की है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन घटनाओं पर चिंता जताते हुए साफ कहा है कि आम जनता की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है और जिम्मेदारी तय की जाएगी। फिलहाल, लगातार हो रही घटनाओं ने स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना दिया है और अब सभी की नजरें सरकार के अगले कदम पर टिकी हुई हैं।

JJN News Adverties
JJN News Adverties