नैनीताल में 16 से 23 सितंबर तक सजेगा माँ नन्दा-सुनन्दा देवी महोत्सव, तैयारियां शुरू

नैनीताल में उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान *माँ नन्दा-सुनन्दा देवी महोत्सव* इस वर्ष 16 से 23 सितंबर तक पूरे श्रद्धा और भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा....

नैनीताल में 16 से 23 सितंबर तक सजेगा माँ नन्दा-सुनन्दा देवी महोत्सव, तैयारियां शुरू
JJN News Adverties

नैनीताल में उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान *माँ नन्दा-सुनन्दा देवी महोत्सव* इस वर्ष 16 से 23 सितंबर तक पूरे श्रद्धा और भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। महोत्सव की तैयारियों को लेकर श्री राम सेवक सभा की बैठक में आयोजन की रूपरेखा तय की गई और विभिन्न समितियों का गठन किया गया।

आपको बता दे बैठक में पंचांग और आचार्यों की सलाह के आधार पर निर्णय लिया गया कि *16 सितंबर* को पंचमी के अवसर पर कदली दल प्रस्थान के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा। साथ ही *19 सितंबर* को भाद्रपद अष्टमी के दिन ब्रह्ममुहूर्त में माँ नन्दा-सुनन्दा की प्रतिमा स्थापना की जाएगी, जबकि *23 सितंबर* को पारंपरिक डोला नगर भ्रमण के साथ महोत्सव का समापन होगा


इतना ही नहीं महोत्सव के दौरान कन्या पूजन, विश्व शांति के लिए हवन, महाभंडारा सहित विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
जिसमे श्री राम सेवक सभा के प्रतिनिधि *डॉ. ललित तिवारी* ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए *23 उप-समितियों* का गठन किया गया है। साथ ही शासन, जिला प्रशासन, पुलिस, नगर पालिका, DASA और शहरवासियों के सहयोग से इस साल महोत्सव को और अधिक भव्य स्वरूप दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि साल *1903* में स्वर्गीय मोती राम साह द्वारा इस महोत्सव की शुरुआत की गई थी, जबकि *1926* से श्री राम सेवक सभा इसके आयोजन की जिम्मेदारी निभा रही है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं और नगरवासियों से इस सांस्कृतिक और धार्मिक महोत्सव में बढ़-चढ़कर भागीदारी और सहयोग की अपील की।

JJN News Adverties