तीनपानी फ्लाईओवर हादसे में चार युवकों की मौत के बाद नैनीताल जिला प्रशासन ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए। जांच अधिकारी को 21 दिनों में रिपोर्ट सौंपने और हादसे रोकने के सुझाव देने के निर्देश दिए गए।
नैनीताल जिले में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों के बाद जिला प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। दरअसल तीनपानी फ्लाईओवर पर चार युवकों की मौत के मामले में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं।
आपको बता दे डीएम ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास पर बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए जल्द ही सड़क सुरक्षा समिति की बैठक बुलाई जाएगी। इसमें NHAI, ट्रैफिक पुलिस और संबंधित विभाग तकनीकी स्तर पर दुर्घटना संभावित स्थलों की समीक्षा करेंगे।
इतना ही नहीं जांच अधिकारी को हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कर 21 दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही रिपोर्ट में भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सुझाव भी शामिल होंगे।