पर्यटन सीजन में बड़ा हादसा, जल संस्थान का ट्रक बना हादसे की वजह

नैनीताल में सड़क हादसा सामने आया है। शहर में पर्यटकों और स्थानीय लोगों की बढ़ती आवाजाही के बीच जल संस्थान का एक ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क पर पैदल चल रही दो महिला पर्यटक उसकी चपेट में आ गईं

पर्यटन सीजन में बड़ा हादसा, जल संस्थान का ट्रक बना हादसे की वजह
JJN News Adverties

नैनीताल में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। शहर में पर्यटकों और स्थानीय लोगों की बढ़ती आवाजाही के बीच जल संस्थान का एक ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क पर पैदल चल रही दो महिला पर्यटक उसकी चपेट में आ गईं। तो वही हादसे में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को तुरंत राजकीय बी.डी. पांडे अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।

सूत्रों के मुताबिक, ट्रक के ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ। दुर्घटना में एक महिला की टांग बुरी तरह घायल हो गई, जबकि दूसरी महिला के हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं दिल्ली के गगन विहार क्षेत्र की रहने वाली हैं और अपने परिवार के साथ नैनीताल घूमने आई थीं। घटना के बाद पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पर्यटन सीजन के दौरान नैनीताल की सड़कों पर बढ़ते वाहनों के दबाव और जाम की समस्या को लेकर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।

JJN News Adverties
JJN News Adverties