प्रशासन का बड़ा एक्शन,  नैनीताल में कई शस्त्र लाइसेंस निरस्त

जिला प्रशासन ने कानून व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए कई आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। वहीं एनडीपीएस एक्ट के मामलों में आरोपी हरप्रीत विज उर्फ बुंदा को जिला बदर किया गया है।

प्रशासन का बड़ा एक्शन,  नैनीताल में कई शस्त्र लाइसेंस निरस्त
JJN News Adverties

जिला नैनीताल में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए प्रशासन अब पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। अपराध और शांति भंग करने वाले लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल ललित मोहन रयाल ने कई आरोपितों के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए उनके शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं, वहीं एक आरोपी को जिला बदर भी किया गया है।
प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक , बनभूलपुरा क्षेत्र के रहने वाले वसीम अहमद पर पहले भी गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज रहे हैं। इसके अलावा मकसूद हुसैन, मुनव्वर अली और कासिम खान के शस्त्र लाइसेंस भी निरस्त कर दिए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि इन लोगों की गतिविधियों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

वहीं काठगोदाम क्षेत्र के रहने वाले त्रिभुवन चंद पर आरोप है कि उन्होंने शराब के नशे में सार्वजनिक स्थान पर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग की। घटना को गंभीर मानते हुए जिला मजिस्ट्रेट ने उनका शस्त्र लाइसेंस तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिया।
इसके साथ ही हरप्रीत विज उर्फ बुंदा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के कई मामले दर्ज होने के कारण उसे छह महीने के लिए जिला बदर करने के आदेश जारी किए गए हैं।
प्रशासन ने साफ कहा है कि जिले में कानून तोड़ने, हथियारों का गलत इस्तेमाल करने और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

JJN News Adverties
JJN News Adverties