नवनियुक्त पुलिस महानिरीक्षक निवेदिता कुकरेती कुमार ने नैनीताल स्थित आईजी कार्यालय में विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से ....
कुमाऊं परिक्षेत्र को नई कमान मिल गई है। आपको बतादे की नवनियुक्त पुलिस महानिरीक्षक निवेदिता कुकरेती कुमार ने नैनीताल स्थित आईजी कार्यालय में विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया है। वही कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और परिक्षेत्र की कानून-व्यवस्था तथा अपराध नियंत्रण से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि 15 जून को बाबा नीम करौली धाम में होने वाले बड़े आयोजन को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की विस्तृत रूपरेखा तैयार की जा रही है। इसके लिए वह स्वयं मौके का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगी।
बतादे की आईजी निवेदिता कुकरेती कुमार ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद और विश्वास कायम करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों को आम जनता के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने के निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन सीजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। वहीं नशे के खिलाफ चल रहे अभियान को भी आगे जारी रखा जाएगा। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने लोकभवन में राज्यपाल गुरमीत सिंह से भी मुलाकात की।