नैनीताल में नशे पर पुलिस का बड़ा एक्शन, चरस और अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

नैनीताल के लालकुआं में पुलिस ने चेकिंग के दौरान 654 ग्राम चरस बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया। दूसरी कार्रवाई में अवैध शराब के साथ एक और आरोपी पकड़ा गया।

नैनीताल में नशे पर पुलिस का बड़ा एक्शन, चरस और अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार
JJN News Adverties

नैनीताल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अवैध नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज हो गया है। इसी कड़ी में लालकुआं क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
दरअसल, बिंदुखत्ता में चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध स्कूटी को रोका। तलाशी लेने पर डिक्की से हेलमेट के अंदर छिपाकर रखी गई 654 ग्राम से ज्यादा अवैध चरस बरामद हुई। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

वहीं, दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने छापेमारी कर एक व्यक्ति को 49 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। फिलहाल, दोनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

JJN News Adverties