नैनीताल में बड़ा सड़क हादसा: मैक्स खाई में गिरी, दो की गई जान

धारी ब्लॉक में दर्दनाक हादसा—खाई में गिरी मैक्स, 2 की मौत, 4 घायल। डायल 112 पर सूचना मिलते ही पुलिस ने रेस्क्यू चलाया, घायलों को CHC पदमपुरी पहुंचाया गया। हादसे के कारणों की जांच जारी

नैनीताल में बड़ा सड़क हादसा: मैक्स खाई में गिरी, दो की गई जान
JJN News Adverties

नैनीताल के धारी ब्लॉक में देर शाम एक भीषण सड़क हादसे ने सबको झकझोर दिया।
जानकारी के अनुसार डायल 112 पर सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। थाना मुक्तेश्वर पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुँची
बताया जा रहा है कि हल्द्वानी से दूदूली जा रही एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। वाहन में कुल 6 लोग सवार थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
मौके पर पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकालकर 108 एम्बुलेंस के जरिए सीएचसी पदमपुरी भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने 2 लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं।
वहीं 4 अन्य घायलों का इलाज जारी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
नैनीताल पुलिस ने लोगों से अपील की है कि पहाड़ी मार्गों पर सावधानी से वाहन चलाएं, तय गति सीमा का पालन करें और ओवरलोडिंग से बचें।

JJN News Adverties
JJN News Adverties