रामनगर में दर्दनाक हादसा! स्कूल बस की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत

रामनगर में निजी स्कूल की बस की टक्कर से 41 वर्षीय ग्रामीण की मौत हो गई। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है और तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रामनगर में दर्दनाक हादसा! स्कूल बस की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत
JJN News Adverties

रामनगर से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। 

 

जानकारी के मुताबिक, नई बस्ती लालढांग निवासी 41 साल के हरकेश सिंह सैनी शुक्रवार दोपहर दवाई लेने के लिए हिम्मतपुर ब्लॉक गए थे। लेकिन दवाई लेकर जब वो घर लौट रहे थे, तभी हिम्मतपुर ब्लॉक स्थित ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल की बस ने उन्हें टक्कर मार दी। वही हादसा इतना गंभीर था कि हरकेश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

 

बता दे, मृतक के भाई चंद्र मोहन का आरोप है कि बस चालक तेज और लापरवाही से वाहन चला रहा था, जिसकी वजह से ये हादसा हुआ। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि दुर्घटना के बाद काफी देर तक शव मौके पर पड़ा रहा, लेकिन स्कूल प्रबंधन का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा और न ही परिजनों से कोई संपर्क किया।

 

वही घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

JJN News Adverties