रामनगर में NH-309 स्थित एक अंग्रेजी शराब की दुकान में AC फटने की आशंका के बाद भीषण आग लग गई।
रामनगर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां नेशनल हाईवे 309 पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास स्थित “Liquor Kila” अंग्रेजी शराब की दुकान में रविवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई… जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।बताया जा रहा है कि दुकान में लगा AC अचानक फट गया… और देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। वही दुकान के अंदर मौजूद कर्मचारियों ने हालात बिगड़ते देख तुरंत बाहर भागकर अपनी जान बचाई और घटना की सूचना दुकान मालिक व फायर ब्रिगेड को दी।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची… और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया… जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इसी क्रम मै फायर कर्मी भूपेंद्र मेहता के अनुसार, शुरुआती जांच में आग लगने की वजह AC फटना माना जा रहा है… हालांकि अभी नुकसान का पूरा आकलन नहीं हो पाया है।फिलहाल विभाग पूरे मामले की जांच में जुटा है… और आग बुझने के बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।