SDG अवार्ड समारोह में नैनीताल को बड़ी उपलब्धि, DM ललित मोहन रयाल को मिला बड़ा सम्मान

अल्मोड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय SDG एचीवर्स अवार्ड समारोह में नैनीताल के डीएम ललित मोहन रयाल को सम्मानित किया गया। नैनीताल जिले ने SDG रैंकिंग में दूसरा स्थान हासिल किया.....

SDG अवार्ड समारोह में नैनीताल को बड़ी उपलब्धि, DM ललित मोहन रयाल को मिला बड़ा सम्मान
JJN News Adverties

उत्तराखंड के अल्मोड़ा से एक गौरवपूर्ण खबर सामने आई है। राज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स अवार्ड समारोह में नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को सम्मानित किया गया। यह समारोह उदय शंकर नृत्य एवं संगीत अकादमी में आयोजित हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान सतत विकास लक्ष्यों यानी एसडीजी की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 32 संस्थानों, संगठनों और व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। वहीं जिला स्तरीय एसडीजी रैंकिंग में बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिलों को भी पुरस्कार दिए गए, जिसमें नैनीताल जिले ने दूसरा स्थान हासिल किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को सम्मानित करते हुए बधाई दी और कहा कि उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी इंडिया इंडेक्स में देशभर में पहला स्थान हासिल कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर्यावरण और विकास के संतुलन के साथ तेजी से काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में सड़क, बिजली, पानी, रोजगार और स्वरोजगार के क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं, जिसका सकारात्मक असर अब साफ दिखाई देने लगा है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties