नैनीताल में जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग ने होम-स्टे इकाइयों का औचक निरीक्षण किया।
आपको बता दे नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के अनुपालन में शनिवार को जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में संचालित होम-स्टे इकाइयों का औचक स्थलीय निरीक्षण किया।ऐसे में निरीक्षण टीम में जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति आर्या और तहसीलदार अक्षय भट्ट शामिल थे। साथ ही जांच टीम द्वारा कुल 11 होम-स्टे इकाइयों का भौतिक सत्यापन किया गया, जिसमें नियमों की अनदेखी करने पर निम्नलिखित कार्रवाई की गई:
05 होम-स्टे को नोटिस: नियमावली के प्रावधानों का उल्लंघन करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, 02 इकाइयों पर जुर्माना: मानकों का पालन न करने पर प्रति इकाई ₹10,000/- का अर्थदंड (जर्माना) लगाया गया इसी के साथ 02 इकाइयों का लाइसेंस रद्द: गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर 2 होम-स्टे का पंजीकरण करने की संस्तुति की गई।
इतना ही नहीं जनपद में होम-स्टे इकाइयों का निरंतर भौतिक सत्यापन जारी रहेगा। ऐसे में पर्यटकों की सुरक्षा और तय मानकों के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यदि किसी भी इकाई में अनियमितता पाई जाती है तो उसके विरुद्ध नियम अनुसार कठोरतम कार्रवाई होगी। साथ ही सभी संचालक होम-स्टे नीति का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।