नैनीताल में प्रशासन का बड़ा शिकंजा, 31 होमस्टे का पंजीकरण रद्द !

विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल में बढ़ते पर्यटन के बीच प्रशासन ने बिना जरूरी दस्तावेज और नियमों का पालन किए संचालित हो रहे होमस्टे पर सख्ती शुरू कर दी है।

नैनीताल में प्रशासन का बड़ा शिकंजा, 31 होमस्टे का पंजीकरण रद्द !
JJN News Adverties

NAINITAL NEWS-: विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल में हर साल लाखों पर्यटक प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने पहुंचते हैं। पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिले में बड़ी संख्या में होटल, रिजॉर्ट और होमस्टे संचालित हो रहे हैं। इसी बीच प्रशासन ने बिना जरूरी दस्तावेजों और नियमों का पालन किए संचालित हो रहे होमस्टे पर सख्ती शुरू कर दी है।

पर्यटन विकास विभाग की जांच में कई होमस्टे में अनियमितताएं सामने आने के बाद बड़ी कार्रवाई करते हुए जनपद के 31 होमस्टे का पंजीकरण निरस्त कर दिया गया है। विभाग ने साफ चेतावनी दी है कि यदि बिना पंजीकरण के कोई होमस्टे संचालित पाया गया तो उसे सील कर दिया जाएगा।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि नैनीताल, रामनगर, रामगढ़, मुक्तेश्वर और भीमताल क्षेत्रों में संचालित कई होमस्टे की जांच की गई। जांच के दौरान कई संचालकों के पास जरूरी दस्तावेज पूरे नहीं मिले, जबकि कई स्थानों पर नियमों की अनदेखी भी सामने आई। कुछ होमस्टे का उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा था, जो निर्धारित नियमों के खिलाफ है।

डीएम ने कहा कि पर्यटन विभाग आगे भी ऐसे होमस्टे की जांच जारी रखेगा। यदि कोई भी होमस्टे बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित होता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उसे सील किया जाएगा। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध रूप से संचालित हो रहे होमस्टे संचालकों में हड़कंप मच गया है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties