नैनीताल में दोपहिया वाहनों से ₹100 टोल वसूली शुरू होते ही अधिवक्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
नैनीताल में दोपहिया वाहनों से टोल वसूली शुरू होते ही इसका विरोध भी तेज हो गया है। आपको बतादे की पहले ही दिन अधिवक्ताओं ने सड़क पर उतरकर नगर पालिका के फैसले के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और इसे आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बताते हुए तत्काल शुल्क वसूली बंद करने की मांग उठाई।
दरअसल, नगर पालिका की लेक ब्रिज चुंगी का टेंडर एक निजी कंपनी को दिए जाने के बाद नई शुल्क व्यवस्था लागू की गई, जिसके तहत दोपहिया वाहनों से भी टोल वसूला जाने लगा। जैसे ही जिला न्यायालय जा रहे अधिवक्ताओं को बाइक से 100 रुपये शुल्क देने की जानकारी मिली, उन्होंने मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई और टोल वसूली के लिए लगाई गई बैरिकेडिंग भी हटा दी गई।
वही बार एसोसिएशन का आरोप है कि यह फैसला शहरवासियों और बाहर से आने वाले लोगों का शोषण है। साथ ही अधिवक्ताओं की आपत्ति के बाद फिलहाल फांसी गधेरा चुंगी पर दोपहिया वाहनों से शुल्क वसूली रोक दी गई है। वहीं बार एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि यह व्यवस्था पूरी तरह वापस नहीं ली गई तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा