नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिले के सभी निजी अस्पतालों ।
नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिले के सभी निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम, डायग्नोस्टिक सेंटर और अन्य क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट को राष्ट्रीय और राज्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।दरअसल जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सार्वभौमिक टीकाकरण, पल्स पोलियो अभियान, राष्ट्रीय रोग नियंत्रण कार्यक्रम, मातृ और शिशु स्वास्थ्य योजनाओं सहित सभी जनस्वास्थ्य कार्यक्रमों में निजी चिकित्सा संस्थानों को स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय बनाकर काम करना होगा।
उन्होंने निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया जाए, आवश्यकता होने पर उन्हें सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में रेफर किया जाए और सभी आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी समय पर *HMIS पोर्टल* पर अपडेट की जाए। साथ ही अधिसूचित रोगों की रिपोर्टिंग भी निर्धारित नियमों के मुताबिक करना अनिवार्य होगा।इतना ही नहीं डीएम ने कहा कि *क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट (पंजीकरण और विनियमन) अधिनियम, 2010* के तहत सभी पंजीकृत संस्थानों को शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। साथ ही नियमों की अनदेखी करने वाले संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।बता दे जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग और निजी चिकित्सा संस्थानों के बेहतर समन्वय से ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों का लाभ आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है।