जनपद नैनीताल में कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए जिलाधिकारी ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत चार अपराधियों को छह महीने के लिए जिला बदर कर दिया है। सभी के खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
जनपद नैनीताल में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत चार अपराधियों को छह माह के लिए जिला बदर करने के आदेश जारी किए हैं।
आपको बता दे जिला बदर किए गए आरोपियों में रोहित पांडे, देव सिंह जाटव, गौरव मेहंदी रत्ता और हिमांशु पंत उर्फ पटाखा शामिल हैं। वहीं इन सभी के खिलाफ arms act, गैंगस्टर एक्ट, NDPS एक्ट और चोरी समेत कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
इसी के साथ जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ये कार्रवाई की गई है। वहीं समीक्षा के बाद चंदन टाकुली, विश्वनाथ और जीवन कनवाल के खिलाफ चल रही गुंडा एक्ट की कार्रवाई समाप्त कर दी गई है।