नैनीताल में जल संकट! पाइपलाइन बिछी, लेकिन घरों तक नहीं पहुंचा पानी

नैनीताल के कालाढूंगी में जल जीवन मिशन पर सवाल, करोड़ों खर्च के बाद भी घरों तक पानी नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने विरोध जताया और जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

नैनीताल में जल संकट! पाइपलाइन बिछी, लेकिन घरों तक नहीं पहुंचा पानी
JJN News Adverties

नैनीताल के कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में जल जीवन मिशन की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी उन्हें आज तक पानी की सुविधा नहीं मिल पाई है। दरअसल, कई जगहों पर पेयजल लाइनें तो बिछा दी गईं, लेकिन घरों तक पानी अभी भी नहीं पहुंच रहा है। इससे लोग परेशान हैं और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए उन्हें अब भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी ने आरोप लगाया है कि काम अधूरा है, लेकिन कागजों में सब कुछ पूरा दिखाया जा रहा है। उनके नेतृत्व में क्षेत्र के लोगों ने अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा है। तो वहीं दूसरी तरफ, सड़कों को जगह-जगह खोदकर छोड़ दिया गया है, जिससे आने-जाने में परेशानी हो रही है। साथ ही हादसों का खतरा भी बढ़ गया है, क्योंकि कई जगह गड्ढे खुले पड़े हैं। बरसात का समय करीब है, ऐसे में लोगों की चिंता और ज्यादा बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द हर घर तक पानी नहीं पहुंचा, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। फिलहाल लोग साफ कह रहे हैं कि उन्हें सिर्फ वादे नहीं, बल्कि जमीन पर काम चाहिए।

JJN News Adverties
JJN News Adverties