Nainital: भारतीय हॉकी टीम के पूर्व खिलाड़ी पहुंचे नैनीताल,1982 में लगा था देशद्रोही का आरोप !

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व गोलकीपर मीर रंजन नेगी रविवार को परिवार के साथ नैनीताल पहुंचे थे।

Nainital: भारतीय हॉकी टीम के पूर्व खिलाड़ी पहुंचे नैनीताल,1982 में लगा था देशद्रोही का आरोप !
JJN News Adverties

Uttarakhand: उत्तराखंड(Uttarakhand) में खेलों के विकास की जरूरत है। नैनीताल(nainital) में हॉकी खिलाड़ियों के लिए एस्ट्रो टर्फ मैदान(astro turf ground) होना चाहिए। अगर ईश्वर ने चाहा और हमें मौका मिला तो हम यहां पर एक एकेडमी खोलेंगे। यह बात नैनीताल पहुंचे भारतीय हॉकी टीम(indian hockey team) के पूर्व गोलकीपर व खिलाड़ी मीर रंजन नेगी(Former goalkeeper and player Mir Ranjan Negi) ने कही।

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व गोलकीपर मीर रंजन नेगी रविवार को परिवार के साथ नैनीताल पहुंचे थे। सोमवार को एक होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि वर्ष 1982 एशियन हॉकी(1982 Asian Hockey) में पाकिस्तान(pakistan) के हाथ मिली 7-1 से मिली करारी हार हमेशा पीड़ा देती है। मीर रंजन ने कहा पाकिस्तान से हारने के बाद उन पर जानबूझ हारने का आरोप लगा और उन्हें देशद्रोही करार दे दिया गया। 

मीर रंजन नेगी को लंबे समय तक मैदान से दूर रहने के बाद वर्ष 1998 में हॉकी फेडरेशन सचिव(Hockey Federation Secretary) व उनके दोस्त ज्योति कुमारन(jyoti kumaran) ने पुरुष हॉकी टीम(male hockey team) का कोच नियुक्त किया। भारत ने 32 साल के बाद हाकी में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा। भारतीय टीम के स्वर्ण पदक जीतने के बाद उन पर लगा दाग मिटा। इस मौके पर विनीता नेगी, गीता शाह, आलोक शाह सावी नेगी, प्रत्यूष शर्मा, सुचिता शर्मा, कर्नल हरीश शाह, शीला शाह, अरुण शाह(Vineeta Negi, Geeta Shah, Alok Shah Savi Negi, Pratyush Sharma, Suchita Sharma, Colonel Harish Shah, Sheela Shah, Arun Shah) आदि रहे।

JJN News Adverties
JJN News Adverties