उत्तराखंड में स्वच्छता पर बड़ा फैसला, घर-घर से होगा 100% कूड़ा संग्रहण

नैनीताल नगर पालिका की स्वास्थ्य समिति ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने के लिए अहम फैसले लिए। अब हर घर, होटल और व्यावसायिक प्रतिष्ठान से 100% कूड़ा संग्रहण किया जाएगा।

 उत्तराखंड में स्वच्छता पर बड़ा फैसला, घर-घर से होगा 100% कूड़ा संग्रहण
JJN News Adverties

नैनीताल नगर पालिका परिषद सभागार में स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता समिति अध्यक्ष और सभासद रमेश प्रसाद ने की। दरअसल  बैठक में शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए।


आपको बता दे बैठक में तय किया गया कि नगर के हर घर, होटल और व्यावसायिक प्रतिष्ठान से शत-प्रतिशत कूड़ा संग्रहण सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही गीले और सूखे कूड़े के वर्गीकरण को अनिवार्य बनाते हुए कूड़ा एकत्रीकरण वाहनों में दो अलग-अलग कंटेनर लगाए जाएंगे


इतना ही नहीं होटलों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को Source Segregation यानी कूड़े को अलग-अलग करके देने के लिए जागरूक और पाबंद किया जाएगा। इसके अलावा पर्यावरण मित्रों की सुरक्षा और जनस्वास्थ्य को मजबूत बनाने के लिए भी विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई।


फिलहाल बैठक में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मशक्तु, मुख्य सफाई निरीक्षक अमित कुमार, सफाई निरीक्षक आकाश कुमार सहित स्वास्थ्य समिति के सदस्य और सभासद मौजूद रहे।

 

JJN News Adverties