नैनीताल.. बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे थे होम स्टे, छापेमारी में सामने आई बड़ी लापरवाही !!

नैनीताल में होम स्टे पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 197 में से 169 जगहों पर अनियमितताएं मिलीं। 44 होम स्टे बिना पंजीकरण चलते पाए गए, अब सख्त कार्रवाई की तैयारी।

नैनीताल.. बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे थे होम स्टे,  छापेमारी में सामने आई बड़ी लापरवाही !!
JJN News Adverties

नैनीताल जिले में होम स्टे नियमों की अनदेखी अब प्रशासन के लिए बड़ी चिंता का कारण बनती जा रही है। यही वजह है कि जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर सोमवार को जिलेभर में बड़े स्तर पर छापेमारी अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई में ऐसे खुलासे हुए, जिन्होंने होम स्टे संचालन की असली तस्वीर सामने ला दी।

दरअसल, प्रशासनिक टीमों ने जिले में कुल 197 होम स्टे और गेस्ट हाउसों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान 169 स्थानों पर गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। इनमें 44 होम स्टे बिना पंजीकरण के संचालित होते मिले, जबकि 125 होम स्टे नियमावली-2015 के मानकों के विपरीत चलते पाए गए

जांच में सामने आया कि कई होम स्टे में निजी पार्किंग की व्यवस्था नहीं थी और किचन भी तय मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। इतना ही नहीं, कई जगह मालिक मौके पर मौजूद नहीं मिले, जबकि कुछ होम स्टे बाहरी लोगों को लीज पर दिए गए थे।

प्रशासन ने यह भी पाया कि घरेलू बिजली और पानी कनेक्शन का उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा था। इस पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि होम स्टे योजना स्थानीय लोगों को रोजगार देने के उद्देश्य से शुरू की गई थी, लेकिन अब इसमें बाहरी लोगों की दखल लगातार बढ़ रही है।

फिलहाल प्रशासन ने सभी अनियमित होम स्टे संचालकों को नोटिस जारी करने की तैयारी कर ली है। साथ ही साफ कर दिया गया है कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

JJN News Adverties
JJN News Adverties