नैनीताल..फिर विवादों में विधायक कैड़ा, डॉक्टर के साथ बदसलूकी का गंभीर आरोप !

भीमताल से भाजपा विधायक राम सिंह कैड़ा एक बार फिर चर्चाओं में हैं। विधायक पर एक डॉक्टर ने अभद्र व्यवहार और दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

नैनीताल..फिर विवादों में विधायक कैड़ा, डॉक्टर के साथ बदसलूकी का गंभीर आरोप !
JJN News Adverties

भीमताल (Bhimtal) से भाजपा विधायक राम सिंह कैड़ा (MLA Ram Singh Kaida) एक बार फिर चर्चाओं में हैं। विधायक पर एक डॉक्टर ने अभद्र व्यवहार और दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. जगदीप सिंह पटपटिया (Dr. Jagdeep Singh Patpatia) ने स्वास्थ्य विभाग के निदेशक को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि पहाड़ी क्षेत्र में आयोजित एक स्वास्थ्य शिविर के दौरान विधायक ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। 

पत्र में ये भी उल्लेख किया गया है कि विधायक ने फोन पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) से भी कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा में बात की और धमकाया। डॉ. पटपटिया की ओर से लिखा गया ये पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद मामले ने राजनैतिक तूल पकड़ लिया है। इस मुद्दे को लेकर पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरीश पनेरू (Harish Paneru) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा विधायक पर तीखा जुबानी हमला बोला। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है |

JJN News Adverties
JJN News Adverties