लगातार तीन दिन की बारिश ने नैनीताल की रफ्तार थाम दी है। घने कोहरे, बंद सड़कों और भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित हो गया है।
तीन दिन की लगातार हो रही बारिश ने सरोवर नगरी नैनीताल की रफ्तार पर पूरी तरह ब्रेक लगा दिया है। हालात ऐसे हैं कि जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है।बता दे, नैनीताल और आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है। वही दिन के समय भी वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ रहा है। साथ ही जो शहर 24 घंटे चहल-पहल से भरा रहता था, आज वहां वीरानी छाई हुई है।
लगातार बारिश के चलते सड़कों पर मलवा आ जाने से कुल 7 मोटर मार्ग बंद हो गए हैं। इनमें 3 राज्य मार्ग—रामनगर-भंडारपानी-अमगढ़ी, गर्जिया-बेतालघाट और रामनगर-बोहराकोट शामिल हैं। वहीं 4 ग्रामीण मार्ग—ITI कमोली, हरतोला-सतपुरी, वंसगांव-जिलोली-सकरीना और नोनी विनायक-अंबेडकर रीखोली भी पूरी तरह बाधित हैं।इसी के साथ सड़कें बंद होने से लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वही रोजमर्रा के कामकाज पर भी इसका सीधा असर पड़ा है और व्यापारियों को नुकसान झेलना पड़ रहा है।लगातार बारिश और ठंड ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। प्रशासन अलर्ट मोड पर है, लेकिन हालात सामान्य होने में अभी वक्त लग सकता है।