नैनीताल पुलिस का सख्त संदेश, नियम तोड़ने वालों पर FIR

नैनीताल में मोहर्रम जुलूस के दौरान तय नियमों की अनदेखी अब आयोजकों पर भारी पड़ गई है। प्रशासन की शर्तों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए आयोजकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है...

नैनीताल पुलिस का सख्त संदेश, नियम तोड़ने वालों पर FIR
JJN News Adverties

नैनीताल में मोहर्रम जुलूस के दौरान तय नियमों की अनदेखी अब आयोजकों पर भारी पड़ गई है। प्रशासन की शर्तों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए आयोजकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दरअसल, मोहर्रम जुलूस को लेकर प्रशासन और पुलिस ने पहले ही आयोजन समिति के साथ बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिए थे कि जुलूस रात 9 बजे तक हर हाल में समाप्त कर दिया जाए, ताकि शहर की कानून व्यवस्था और यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो। लेकिन पुलिस के मुताबिक निर्धारित समय सीमा के बाद भी देर रात तक जुलूस जारी रहा, जिससे नैनीताल शहर में लंबा ट्रैफिक जाम लगा और स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 


वही मामले को गंभीरता से लेते हुए मल्लीताल कोतवाली पुलिस ने आयोजकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। ऐसे में एसएसपी नैनीताल ने साफ कहा है कि धार्मिक आयोजनों का सम्मान करते हुए सभी को प्रशासन द्वारा तय नियमों का पालन करना होगा। साथ ही कानून व्यवस्था और आमजन की सुविधा से समझौता करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

JJN News Adverties