नैनीताल पुलिस ने चलाया अभियान , जानिए कितने वारंटियों को किया गिरफ्तार

नैनीताल जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जिले में लम्बे समय से वांछित चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने पेश करने के लिए दिशा-निर्देश दिए हैं |

नैनीताल पुलिस ने चलाया अभियान , जानिए कितने वारंटियों को किया गिरफ्तार
JJN News Adverties

नैनीताल जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (Senior Superintendent of Police) ने जिले में लम्बे समय से वांछित चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सभी थाना और चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान चलाकर ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय (Court) के सामने पेश करने के लिए दिशा-निर्देश दिए हैं |

एसएसपी के आदेशों की अनुपालना के क्रम में आज थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा (Police Station Officer Kathgodam Vimal Kumar Mishra) के नेतृत्व में पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया | इस अभियान के दौरान पुलिस ने लंबे समय से वांछित चल रहे आरोपी तरुण विद्यार्थी को गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने पेश किया जहाँ से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया | आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक नीतू सिंह , कांस्टेबल करतार सिंह और कांस्टेबल भुवन चंद्र मौजूद रहे | इसके साथ ही काठगोदाम पुलिस टीम ने एक ओर वारण्टी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने पेश किया | आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक मनोज कुमार और कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह शामिल रहे |

JJN News Adverties
JJN News Adverties