नैनीताल में नशा मुक्ति अभियान, पुलिस ने स्कूल में छात्रों को किया जागरूक!!

नैनीताल पुलिस ने नशामुक्त समाज के उद्देश्य से शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

नैनीताल में नशा मुक्ति अभियान, पुलिस ने स्कूल में छात्रों को किया जागरूक!!
JJN News Adverties

नैनीताल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस लगातार युवाओं को जागरूक करने में जुटी हुई है। इसी क्रम में आज एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।दरअसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के दिशा-निर्देश में जनपद को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के तहत शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल, मुखानी में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान उपनिरीक्षक रमेश पंत, प्रभारी एनटीएफ नैनीताल ने छात्र-छात्राओं को नशे के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहें, स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं और अपने परिवार व समाज को भी नशामुक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।साथ ही कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों और विद्यालय स्टाफ को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया। नैनीताल पुलिस का ये अभियान लगातार जारी है, जिसका उद्देश्य युवाओं को नशे के जाल से बचाकर एक सुरक्षित और स्वस्थ समाज का निर्माण करना है।

JJN News Adverties